कर्नाटक के बेलगावी में विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आतंकवाद की बात करते हैं। उन्होंने कहा, "मेरे परिवार के लोगों को आतंकवादियों ने मारा है। आतंकवाद क्या होता है और क्या करता है, इसको प्रधानमंत्री से बेहतर मैं समझता हूं।" बकौल राहुल, प्रधानमंत्री केवल बहाने बनाते हैं।