श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने प्रदर्शनकारियों द्वारा उन्हें 'घर जाने' के लिए कहने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "मैं...अपील करता...हूं कि ऐसा न करें...क्योंकि मेरे पास जाने के लिए कोई घर नहीं है। जिसके...पास घर नहीं है...उससे घर जाने के लिए कहने का...मतलब नहीं।" गौरतलब है, 9 जुलाई को प्रदर्शनकारियों ने विक्रमसिंघे का निजी आवास जला दिया था।