मेरे पिता 90 के दशक में कंगाल हो गए थे, मैंने व मेरे भाई ने उनकी आर्थिक मदद की: मस्क

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने ट्विटर पर बताया है कि उनके पिता एर्रोल 90 के दशक में कंगाल हो गए थे जिसके बाद उन्होंने अपने भाई संग मिलकर उनकी आर्थिक मदद की। उन्होंने 'मस्क के परिवार के पास दक्षिण अफ्रीका में पन्ना की खदान थी' दावा करने वाले अमेरिकी प्रोफेसर को 'झूठा' बताते हुए यह खुलासा किया।