पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पेसर ब्रेट ली ने कहा है कि पूर्व इंग्लिश स्पिनर ग्रीम स्वान ने जब उन्हें शेन वॉर्न के निधन के बारे में बताया तब वह अपने माता-पिता के साथ थे। बकौल ली, "जब मैंने पिता को बताया...तो उन्होंने इसे खूबसूरती से समझाया...उन्होंने कहा- 'शेन वॉर्न नहीं मर सकते...यह वॉर्नी हैं'।" वॉर्न का शुक्रवार को निधन हो गया था।