मेरे बच्चे ने गलती से मेरी दाहिनी आंख पर लात मार दी थी, जाने लगी थी रोशनी: डीविलियर्स
पूर्व दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एबी डीविलियर्स ने खुलासा किया है कि वह अपने करियर के आखिरी दो साल डीटैच्ड रेटिना के साथ खेले। उन्होंने कहा, "मेरे बच्चे ने गलती से मेरी आंख पर लात मार दी थी...मेरी दाहिनी आंख की रोशनी जाने लगी थी।" उन्होंने कहा, "जब मेरी...सर्जरी हुई तो डॉक्टर ने मुझसे पूछा, 'आप क्रिकेट खेल कैसे रहे थे?"