सोमवार को आरसीबी के कप्तान के तौर पर अपना आखिरी मैच खेलने वाले विराट कोहली ने दोहराया है कि वह अपना अंतिम आईपीएल मैच आरसीबी के लिए ही खेलेंगे। उन्होंने कहा, "मैं खुद को किसी और टीम के लिए खेलते हुए नहीं देखता...मेरे लिए वफादारी बाकी सभी चीज़ों से ज़्यादा मायने रखती है।" कोहली 2008 से आरसीबी के साथ हैं।