बीसीसीआई ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें 71वां अंतर्राष्ट्रीय शतक जड़ने के बाद विराट कोहली ने गुरुवार को रोहित शर्मा को इंटरव्यू दिया। इंटरव्यू की शुरुआत में रोहित ने विराट से उनकी अफगानिस्तान के खिलाफ शतकीय पारी के बारे में सवाल पूछा जिस पर कोहली ने हंसते हुए कहा, "इतनी शुद्ध हिंदी बोल रहा है मेरे साथ पहली बार।"