inshorts

सचिन को उठाया तो वह गिर गए थे, मुझे लगा था कि भारतीय मुझे जलाकर मार देंगे: अख्तर

पूर्व पाकिस्तानी पेसर शोएब अख्तर ने बताया है कि 2007 में एक फंक्शन में उन्होंने सचिन तेंदुलकर को उठाने की कोशिश की थी लेकिन वह फिसलकर गिर गए थे। अख्तर ने कहा कि इस घटना के बाद उन्हें डर था कि सचिन के चोटिल होने पर भारतीय उन्हें जलाकर मार देंगे और उन्हें कभी भारतीय वीज़ा नहीं मिलेगा।