पुणे (महाराष्ट्र) में मेल एस्कॉर्ट सर्विस की नौकरी के नाम पर 27-वर्षीय शख्स के साथ ₹17 लाख की कथित ठगी को लेकर केस दर्ज हुआ है। बकौल पुलिस, यह पैसे शख्स के दिवंगत पिता की जमा पूंजी के थे। पुलिस के अनुसार, धोखेबाज़ों ने लाइसेंस फीस, रूम रेंट जैसे खर्चों के नाम पर शख्स से पिछले साल धनराशि ट्रांसफर करवाई।