मेस कर्मचारी ने पठानकोट में वायु सेना की महिला अधिकारी पर किया हमला

पठानकोट (पंजाब) में मेस के एक कर्मचारी ने भारतीय वायु सेना की एक महिला अधिकारी के घर में घुसकर उनपर चाकू से हमला कर दिया। घटना के समय महिला अधिकारी घर में अकेली थी और वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जो डकैती करने के इरादे से घर में घुसा था।