inshorts

मेसी के रिकॉर्ड 7वीं बार बैलन डोर खिताब जीतने पर उनके बेटे की प्रतिक्रिया हुई वायरल

अर्जेंटीना के फॉरवर्ड लियोनेल मेसी के रिकॉर्ड 7वीं बार बैलन डोर खिताब जीतने पर उनके बेटे थियागो की प्रतिक्रिया वायरल हो गई है। बैलन डोर देने वाले फ्रांस फुटबॉल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने जिफ शेयर किया है जिसमें थियागो थिरकते नज़र आ रहे हैं। फ्रांस फुटबॉल ने लिखा, "डैड ने एक और बैलन डोर जीता...चलो बच्चों डांस करते हैं।"