inshorts

मेसी के विश्व कप वाले जूतों पर लिखी है उनके बेटों की जन्मतिथि, तस्वीर हुई वायरल

अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी के फीफा विश्व कप-2022 वाले जूतों पर उनके बेटों की जन्मतिथि लिखी है जिसकी तस्वीर वायरल हो गई है। मेसी ने सऊदी अरब के खिलाफ टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में अर्जेंटीना के लिए एकमात्र गोल किया जिसमें उनकी टीम को हार मिली थी। दूसरे मैच में मेसी ने मेक्सिको के खिलाफ एक गोल किया।