'एएफपी' ने सूत्र के हवाले से बताया है कि 7-बार के बैलन डोर विजेता फुटबॉलर लियोनेल मेसी के अगले सीज़न में सऊदी अरब में खेलने की डील पक्की हो गई है। 'द टेलीग्राफ' के मुताबिक, मेसी को इसके लिए सालाना ₹3,300 करोड़ ऑफर किए गए हैं। गौरतलब है, मेसी का पीएसजी के साथ कॉन्ट्रैक्ट जून में खत्म होने वाला है।