रिपोर्ट्स हैं कि अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने फीफा विश्व कप 2022 विजेता टीम के प्रत्येक सदस्य और सहयोगी स्टाफ को गोल्ड आईफोन गिफ्ट किए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, £1,75,000 (लगभग ₹1.73 करोड़) के पैंतीस 24-कैरेट आईफोन पर अर्जेंटीना का लोगो उकेरा गया है और खिलाड़ियों के फोन पर उनके नाम और जर्सी नंबर भी अंकित हैं।