मेरी शिकायत के 4 दिन बाद भी अजमेर की झील साफ नहीं हुई: सीएम गहलोत से लिसीप्रिया
10-वर्षीय पर्यावरण कार्यकर्ता लिसीप्रिया कंगुजम ने कचरे से भरी अजमेर (राजस्थान) स्थित आना सागर झील की तस्वीर ट्विटर पर दोबारा शेयर कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से कहा है कि उनके ट्वीट के 4-दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बकौल कंगजुम, उत्तर प्रदेश में ताजमहल के पीछे के इलाके में फैली गंदगी एक दिन में साफ हो गई थी।