मैं अपना हाथ हिला भी नहीं पा रहा था, पेनकिलर इंजेक्शन लिया था: सिडनी टेस्ट पर पंत

ऋषभ पंत ने 2020-21 में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए सिडनी टेस्ट को याद कर कहा है कि पहली पारी में उनकी कोहनी में चोट लगने के बाद वह अपना हाथ हिला भी नहीं पा रहे थे। बकौल पंत, उन्होंने पेनकिलर इंजेक्शन लिया क्योंकि उन्हें किसी भी तरह बल्लेबाज़ी करनी थी। पंत ने टेस्ट की दूसरी पारी में 97-रन बनाए थे।