मैं अपनी सफलता का उतना लुत्फ नहीं ले पाता जितना मुझे लेना चाहिए: अश्विन

भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा है, "मेरा सबसे बड़ा दर्द यह है कि मैं अपनी सफलता का उतना लुत्फ नहीं ले पाता जितना मुझे लेना चाहिए लेकिन यह मुझे एक बेहतर क्रिकेटर बनने में मदद करता है।" उन्होंने कहा, "क्रिकेट आत्म-विचारों वाले खेलों में से एक है।" गौरतलब है, अश्विन ने 99 टेस्ट मैचों में 507 विकेट लिए हैं।