सीएसके के ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ के पहले टी20 शतक के बाद वेस्टइंडीज़ के पूर्व बल्लेबाज़ ब्रायन लारा ने कहा है कि वह अब उन्हें बल्लेबाज़ के.एल. राहुल की श्रेणी में रखेंगे। उन्होंने कहा, "अगर अंतिम ओवरों में उन्हें ज़्यादा स्ट्राइक मिलती तो वह 135-रन भी बना सकते थे...उन्होंने दिखाया कि...अच्छे क्रिकेटिंग शॉट्स खेलकर भी आप बड़ी पारी खेल सकते हैं।"