टी20 विश्व कप 2024 की टीम में 4 स्पिनरों के चुने जाने को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है, "मैं अभी आपको इसका कारण नहीं बताऊंगा।" रोहित शर्मा ने कहा, "मैं निश्चित रूप से टीम में 4 स्पिनर्स चाहता था जिनमें से 2 ऑल-राउंडर हैं और इससे टीम को संतुलन मिलता है।"