तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने कहा है, “मैं चीन के बनावटी अधिकारियों के सामने नहीं बल्कि आज़ाद और लोकतांत्रिक भारत में मरना पसंद करूंगा।” उन्होंने भारत को खुले विचारों वाला देश बताते हुए कहा, “यह देश (भारत) ऐसे लोगों से भरा है जो आपको प्यार देते हैं।” दलाई लामा ने आगे कहा, “अभी मैं 15-20 साल और जीवित रहूंगा।”