मैं आप सभी से सतर्क रहने के लिए प्रार्थना करता हूं: नए कोविड-19 वैरिएंट को लेकर पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत से पहले कहा कि कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन ने सरकार को और सचेत व सजग कर दिया है। उन्होंने कहा, "मैं संसद के सभी साथियों...व आप सभी से सतर्क रहने के लिए प्रार्थना करता हूं क्योंकि आप सभी का...उत्तम स्वास्थ्य हमारे लिए प्राथमिकता है।"