सीएसके और केकेआर के बीच आईपीएल 2021 के फाइनल से पहले टॉस के दौरान कमेंटेटर इयन बिशप जब एम.एस. धोनी का इंटरव्यू लेने वाले थे तब दर्शकों ने काफी शोर मचाया। बिशप ने धोनी से पूछा, "एम.एस. फाइनल में आपको पहले बल्लेबाज़ी करनी है। आपका क्या कहना है।" धोनी ने मुस्कुराते हुए कहा, "मैं आपको सुन नहीं पा रहा हूं।"