मैं ईसाई हूं, फिर भी मुझे हिंदू धर्म से बहुत लगाव है: जस्टिस जोसेफ

विदेशी हमलावरों द्वारा बदले गए ऐतिहासिक जगहों व सड़कों के मूल नाम रखने से संबंंधित याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस के.एम. जोसेफ ने कहा है कि धार्मिक उपासना का सड़कों के नामकरण से कोई लेना-देना नहीं है। जस्टिस जोसेफ ने कहा, "मैं ईसाई हूं। फिर भी मुझे हिंदू धर्म से बहुत लगाव है…यह महान धर्म है।"