inshorts

मैं एक चीज़ को पकड़कर बैठने वाला इंसान नहीं हूं: आरसीबी की कप्तानी छोड़ने को लेकर कोहली

आईपीएल 2021 के बाद आरसीबी की कप्तानी छोड़ने को लेकर बात करते हुए विराट कोहली ने कहा है, "मुझे जो ज़िम्मेदारी मिली है उसमें अगर मैं अपना 120% नहीं दे सकता तो मैं उसे छोड़ दूंगा।" उन्होंने कहा, "मैं सिर्फ एक चीज़ को पकड़कर बैठने वाला इंसान कभी नहीं रहा हूं...मुझे किसी भी चीज़ से अटैचमेंट नहीं है।"