inshorts

मैं कभी अश्विन जैसे खिलाड़ी को अपनी टी20 टीम में नहीं रखूंगा: संजय मांजरेकर

क्रिकेटर-से-कमेंटेटर बने संजय मांजरेकर ने कहा है कि रविचंद्रन अश्विन टी20 गेंदबाज़ के तौर पर कोई खास खिलाड़ी नहीं हैं और वह अपनी टीम में कभी उनके जैसे खिलाड़ी को नहीं रखेंगे। उन्होंने कहा, "अगर आप चाहते हैं...अश्विन में बदलाव हो...तो मुझे नहीं लगता...कि ऐसा होने वाला है...टी20 क्रिकेट में वह लंबे समय से...विकेट लेने वाले गेंदबाज़ नहीं रहे हैं।"