मैं कराऊंगा आपकी बेटी की शादी: खरगौन हिंसा के पीड़ित के पिता से एमपी के सीएम शिवराज

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरगौन हिंसा पीड़ित शिवम के पिता से उनकी बेटी की शादी कराने का वादा किया है। उन्होंने कहा, "माता-पिता को बेटी के विवाह की चिंता...की आवश्यकता नहीं है। अपनी भांजी की शादी मैं कराऊंगा।" बकौल मुख्यमंत्री, पीड़ित के पिता ने फोन पर बातचीत के दौरान बेटी की शादी की बात कही थी।