आईपीएल-2021 का यूएई चरण शुरू होने से पहले आरसीबी के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कहा है कि वह अपनी गेंदबाज़ी से खुश हैं। फ्रैंचाइज़ी द्वारा शेयर किए गए प्रैक्टिस सेशन के एक वीडियो में उन्होंने कहा, "जब आप नेट्स में अच्छी गेंदबाज़ी करते हैं...तो आप हमेशा अच्छा महसूस करते हैं....मैं कह सकता हूं कि पुराना चहल लौट आया है।"