मैं कान्ये को मुक्का मारना चाहता था: नाज़ी चिह्न ट्वीट करने को लेकर मस्क

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने कान्ये वेस्ट द्वारा नाज़ी चिह्न की तस्वीर ट्वीट किए जाने पर कहा है कि वह कान्ये को मुक्का मारना चाहते थे। इससे पहले मस्क ने कहा था कि वह कान्ये का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर रहे हैं। मस्क ने कहा था, "स्वास्तिक पोस्ट करना…अच्छी बात नहीं है...यह हिंसा के लिए उकसाना है।"