मैं किसी भी नंबर पर बल्लेबाज़ी के लिए तैयार हूं: सूर्यकुमार यादव

भारतीय बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव ने कहा है कि वह भारत के लिए किसी भी नंबर पर बल्लेबाज़ी करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, "मैंने नंबर तीन, चार और पांच पर बल्लेबाज़ी की है...मैं वास्तव में फ्लेक्सिबल हूं।" गौरतलब है कि सूर्यकुमार ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ पहले वनडे में नाबाद 34 रन बनाए थे।