क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, "मैं केवल एक बार साइरस मिस्त्री से मिला था। वह पूरी तरह से सम्मान के योग्य थे। यकीन नहीं हो रहा कि वह नहीं रहे।" 54-वर्षीय मिस्त्री का रविवार को मुंबई के पास सड़क हादसे में निधन हो गया।