पूर्व क्रिकेटर इमरान खान ने एक रैली में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद से हटाए जाने को लेकर विदेशी साज़िश होने के अपने आरोपों को दोहराया है। बकौल इमरान, जब उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया तो वह यह जानते थे कि 'मैच फिक्स है'। इमरान ने लोगों से कहा, "अपने हाथ उठाकर बताइए कि यह साज़िश थी या हस्तक्षेप?"