मेरठ (उत्तर प्रदेश) में जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा से मिलने के दौरान अंदर जाने से रोके जाने पर बीजेपी के राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी द्वारा पुलिसकर्मियों को फटकारने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में वह कह रहे हैं, "मैंने बड़े-बड़े तीसमारखां देखे हैं...ये मेरठ है…रावण की ससुराल...मैं ट्रांसफर नहीं कराता किसी का...यहीं छाती पर पैर रखकर नाचता हूं।"