inshorts

मैं ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा हूं लेकिन क्यों: शाहीन के एशिया कप से बाहर होने के बाद आमिर

शाहीन अफरीदी के चोटिल होकर एशिया कप-2022 से बाहर होने के बाद पाकिस्तानी पेसर मोहम्मद आमिर ने ट्वीट किया, "मैं ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा हूं...लेकिन क्यों?" आमिर ने दिसंबर-2020 में तत्कालीन पीसीबी मैनेजमेंट के कारण 28-साल की उम्र में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। एक ट्विटर यूज़र ने लिखा, "लोग चाहते हैं कि...आप एशिया कप में खेलें।"