मैं तो अरबपति बन जाता: चाहर के 'घूरने' वाले रिएक्शन के लिए ₹1 लाख जीतने पर हरभजन

पहले टी20I में न्यूज़ीलैंड के ओपनर मार्टिन गप्टिल का विकेट लेने के बाद 'घूरने' वाले रिऐक्शन के लिए भारतीय पेसर दीपक चाहर के ₹1 लाख जीतने पर हरभजन सिंह ने कहा है, "मेरे समय में यह अवॉर्ड कहां था?" उन्होंने मज़ाक में कहा, "मैं तो अरबपति बन जाता, क्या अवॉर्ड है?" चाहर ने 'मोमेंट ऑफ द मैच' अवॉर्ड जीता था।