मैं दुखी हूं और आहत हुई हूं: पाकिस्तान मस्जिद हमले पर शोक जताते हुए मलाला यूसुफज़ई

पेशावर (पाकिस्तान) में सोमवार को मस्जिद में हुए धमाकों पर शोक जताते हुए नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफज़ई ने कहा कि वह दुखी हैं और आहत हुई हैं। उन्होंने पाकिस्तान की सरकार और सुरक्षाबलों से सभी रूपों में आतंकवाद से लड़ने और प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा करने का आग्रह किया। बकौल मलाला, उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं।

Load More