मैं देश में वह बदलाव नहीं ला सका जिसका मैंने वादा किया था: पाकिस्तान के पीएम इमरान खान

'डॉन' अखबार के मुताबिक, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने स्वीकारा है कि वह 'सिस्टम में खामियों' की वजह से देश में वह बदलाव नहीं ला सके जिसका उन्होंने सत्ता में आने के समय वादा किया था। इमरान ने कहा कि वह शुरुआत में 'क्रांतिकारी परिवर्तन' लाना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं कर सके क्योंकि 'सिस्टम शॉक नहीं ले पाया'।