मैं ना तो भारत विरोधी हूं और ना ही अमेरिका विरोधी: इमरान खान

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कराची में एक रैली में शनिवार को कहा, "मैं किसी भी देश के खिलाफ नहीं हूं...ना तो मैं भारत विरोधी, ना यूरोप विरोधी और ना ही अमेरिका विरोधी हूं। मैं मानवता के साथ हूं।" इससे पहले, इमरान खान ने अमेरिका पर उनके खिलाफ 'विदेशी साज़िश' रचने का आरोप लगाया था।