inshorts

मैं बहुत दुखी हूं, हम आपकी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे: कस्टमर्स से विस्तारा के सीईओ

विस्तारा के सीईओ विनोद कन्नन ने कस्टमर्स के लिए एक खुला खत लिखकर स्वीकार किया है कि एयरलाइन 'पिछले कुछ महीनों में' ग्राहकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। उन्होंने कहा, "यह जानकर बहुत दुखी हूं कि हमारी सेवाओं से आपको असुविधा व निराशा हुई।" बकौल कन्नन, एयरलाइन 'युद्ध स्तर' पर कमियों को दूर करने का प्रयास कर रही है।