अमेरिका में एक एशियाई महिला को सबवे ट्रेन के सामने धक्का देकर मारने वाले 61-वर्षीय बेघर शख्स ने कहा है, "मैं भगवान हूं, मैं ऐसा कर सकता हूं।" बकौल पुलिस, उस पर सेकेंड डिग्री हत्या का आरोप लगाया गया है। मानसिक बीमारी की हिस्ट्री वाले शख्स ने कहा कि महिला ने उसकी जैकेट चुराई थी इसलिए उसने उसे धक्का दिया।