कॉग्निज़ेंट के सीईओ ब्रायन हम्फ्रीज़ ने कहा है कि वह कर्मचारियों की बात सुनने के लिए प्रतिदिन 5 कर्मियों के साथ 1 घंटा बिताते हैं। बकौल हम्फ्रीज़, वह जानना चाहते हैं कि 'उनके दिमाग में क्या चल रहा, क्या काम कर रहा है, क्या नहीं।' उनके अनुसार, नई पीढ़ी ऐसी कंपनी में काम करना चाहती है जिसका कोई उद्देश्य हो।