सूर्यकुमार यादव ने अपनी 68* रन (26) की पारी के बाद विराट कोहली द्वारा झुककर सलाम किए जाने को लेकर कहा, "यह दिल छू लेने वाला जेस्चर था।" उन्होंने आगे कहा, "मैंने ऐसा कभी देखा नहीं है। मैं वही सोच रहा था कि वह (मैदान से बाहर) जा क्यों नहीं रहे। उनके साथ बल्लेबाज़ी करने में मुझे बहुत मज़ा आया।"