भारतीय महिला बल्लेबाज़ पूनम राउत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैच आउट की अपील पर नॉट आउट दिए जाने के बावजूद पैविलियन लौट गईं। ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर बेथ मूनी से कमेंटेटर्स ने पूछा कि अगर वह होतीं तो क्या ऐसा करतीं। मूनी ने जवाब दिया, "नहीं, कभी नहीं! मैं कभी भी वापस नहीं जाती...कभी-कभी फैसला आपके पक्ष में भी जा सकता है।"