मैं समीक्षा बैठकें करूंगा, मेरी मंशा होगी कि हवाई यात्रा सस्ती हो: विमानन मंत्री नायडू

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने गुरुवार को विमान टिकट की कीमतों पर कहा, "लोग बता रहे हैं कि पिछले कुछ वर्षों में टिकट की कीमतें बढ़ी हैं।" उन्होंने कहा, "मैं समीक्षा बैठकें करूंगा और मेरी मंशा होगी...कि टिकट की कीमतें कम हों।" बकौल नायडू, सरकार का इरादा हवाई यात्रा को आम लोगों तक ले जाने का है।