मैं सिर्फ 2 शब्द कहूंगा और आपका जोश 4 गुना बढ़ जाएगा: सर्जिकल स्‍ट्राइक का ज़िक्र कर पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम में कहा, "मैं सिर्फ दो शब्द कहूंगा लेकिन मुझे पता है...आपका जोश चार गुना ज़्यादा बढ़ जाएगा।" उन्होंने कहा, "ये दो शब्द हैं...सर्जिकल स्‍ट्राइक।" वहीं, कूनो नैशनल पार्क में छोड़े गए चीतों का ज़िक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ महीनों बाद देशवासी चीतों को देख पाएंगे।