मैं हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर आ गई, पापा की तबीयत कुछ नासाज़ है: लालू की बेटी रोहिणी
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने ट्वीट किया है, ''आप लोगों के आशीर्वाद से हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर आ गई लेकिन पापा अभी हॉस्पिटल में है, उनकी तबीयत कुछ नासाज़ बनी हुई है।'' उन्होंने लिखा, ''आप लोगों की दुआओं की शक्ति चाहिए।'' गौरतलब है, रोहिणी ने पिता लालू को अपनी किडनी दी है।