नाइकी के जॉर्डन ब्रैंड के चेयरमैन लैरी मिलर ने बताया है कि उन्होंने 56 साल पहले वेस्ट फिलाडेल्फिया की गलियों में एडवर्ड वाइट नामक 18-वर्षीय लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उन्होंने कहा, "मैं वर्षों तक इससे भागता रहा...इसे छिपाने की कोशिश की और उम्मीद की कि लोगों को...पता ना चले।" मिलर ने इसके लिए सज़ा काटी थी।