inshorts

मैंने अपनी लगभग सारी संपत्ति गंवा दी: लूना टोकन के 99% लुढ़कने के बाद टेरा के फाउंडर

टेराफॉर्म लैब्स के फाउंडर डो क्वॉन ने वॉल स्ट्रीट जर्नल को बताया है कि क्रिप्टोकरेंसी कंपनी के टोकन लूना और यूएसटी के लुढ़कने के बाद उन्होंने अपनी लगभग सारी संपत्ति गंवा दी। उनके मुताबिक, साल की शुरुआत में जब लूना करीब $100 पर ट्रेड कर रहा था तो वह शायद अरबपति थे। मई में लूना करीब 99% लुढ़क गया था।