इंडिया टीवी के चेयरमैन रजत शर्मा ने कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक द्वारा दिल्ली में उनके खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कराने के बाद कहा है, "मैंने अपने जीवन में आज तक कभी भी, कहीं भी, किसी को गाली नहीं दी।" गौरतलब है, रजत ने नायक के 'रजत शर्मा ने ऑन एयर मुझे भद्दी गाली दी' वाले आरोप का खंडन किया है।