मैंने कहा था 'यह सच नहीं है': शेयर के ₹150 से लुढ़ककर ₹40 पर आने पर ज़ोमैटो के सीईओ
ज़ोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने कंपनी के शेयर ₹150 से लुढ़कर ₹40 पर पहुंचने के बारे में पूछे जाने पर 'ईटी नाउ' से कहा है, "मेरी प्रतिक्रिया थी...यह सच नहीं है। यह अर्थहीन है।" गोयल ने कहा कि उन्हें शेयर के उच्चतम स्तर ₹150 और निम्नतम स्तर ₹40 दोनों का ही अर्थ समझ नहीं आया।