मैंने किसी फिल्म का समर्थन या सिगरेट का ज़िक्र नहीं किया: मां काली पर दिए बयान के बाद महुआ

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने मां काली पर दी अपनी टिप्पणी पर स्पष्टीकरण दिया है जिसमें उन्होंने कहा था, "मेरे लिए...काली मांस खाने वाली और शराब स्वीकार करने वाली देवी हैं।" महुआ ने कहा, "मैंने कभी किसी फिल्म...या पोस्टर का समर्थन...या सिगरेट का ज़िक्र नहीं किया।" दरअसल, डॉक्यूमेंट्री 'काली' के पोस्टर में देवी को सिगरेट पीते दिखाया गया है।